जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अधिक से अधिक सकारात्मक सुझाव देने की अपील की
मा० प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत तथा मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की पहल की गई है जिसके लिए विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान प्रारंभ किया गया है, इस अभियान में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से प्रदेश को विकसित बनाने हेतु विजन डॉक्यूमेंट्र का निर्माण किया जाएगा।
इस दिशा में जनपदवासियों ने अपने अमूल्य सुझाव देकर समर्थ पोर्टल पर जनपद को दूसरे स्थान पर ला दिया है जो इस बात का द्योतक है कि जनपदवासी अपने प्रदेश को विकसित बनाने में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए समर्थ पोर्टल पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 12 सेक्टर से संबंधित सुझाव मांगे गए हैं, जिससे भारत सहित उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने में दिए जा रहे सुझाव को सम्मिलित किया जा सके तथा देश प्रदेश को विकसित बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की इस मुहिम में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है और शीर्ष स्थान की ओर अग्रसर है। पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त अध्यक्ष, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ संवाद कार्यक्रम कर अधिक से अधिक लोगों को सकारात्मक सुझाव देने की अपील की गई है।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि अधिक से अधिक लोग अपना अमूल्य सकारात्मक सुझाव देकर देश के विकास में अपना योगदान दे।
