Tuesday, June 10, 2025
39 C
Delhi
Tuesday, June 10, 2025
HomeBlogदुष्कर्म के आरोपित को एक घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपित को एक घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट दानिश इक़बाल

जौनपुर। आज दिनांक 09.06.2025 को वादिनी द्वारा थाना सुरेरी जनपद जौनपुर द्वारा सूचना दिया गया कि उसकी पुत्री जो 05 वर्ष की है घर के बाहर खेल रही थी कि पड़ोसी नियाज शेख पुत्र स्व0 अनवर शेख थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष के द्वारा एक कोठरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सूचना पर थाना स्थानीय पर धारा-65(2)/333 बीएनएस व 5(m)/6 पाक्सो एक्ट का अभियोग विरुध्द नियाज शेख उपरोक्त पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष सुरेरी के नेतृत्व में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त नियाज शेष उपरोक्त को रामपुर निस्फी से गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर रवाना किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को डाक्टरी हेतु सीएचसी रामपुर ले जाया जा रहा था कि कसेरु पुलिया के पास अचानक सरकारी वाहन का दरवाजा खोलकर गाड़ी से कूदा तथा पुलिया पर चढकर एक खड्ढे में कूदकर भागना चाहा कि गड्डे में गिरने से अचानक कराहने लगा कि एक बारगी घेरकर उक्त अभियुक्त नियाज शेख को पुनः हिरासत में लिया गया। अभियुक्त कराह रहा था तथा खड़ा होने पर असक्षम होने पर हमराह पुलिस बल के द्वारा उठाकर देखा गया तो दोनों पैर घुटने के पास में गम्भीर चोट लगी है, जिसको सरकारी वाहन से बेहतर ईलाज हेतु सीएचसी रामपुर लाया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.नियाज शेख पुत्र स्व0 अनवर शेख थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।*पंजीकृत अभियोग-*1.मु0अ0सं0-…/25 धारा-65(2)/333 व 5(m)/6 पाक्सो एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।*

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1.थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल थाना सुरेरी जनपद जौनपुर। 2.उ0नि0 मंजीत कुमार चौकी प्रभारी कस्वा सुरेरी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।3.उ0नि0 सतेन्द्र कुमार सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।4.हे0का0 रामशीष यादव थाना सुरेरी जनपद जनपुर। 5.हे0का0 बृजेश वर्मा थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।6.हे0का0 मुकेश कुमार सिंह थाना सुरेरी जनपद जौनपुर। 7.हे0का0 विजय बहादुर यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।8.का0 अखिलेश गौड़ थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।9.का0 रामारजन यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular