Sunday, June 8, 2025
33 C
Delhi
Sunday, June 8, 2025
HomeBlogमहिला से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार

महिला से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट बख्तियार आलम

जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला ने स्थानीय युवक बजरंगी मौर्या उर्फ प्रमोद कुमार मौर्या पुत्र राजदेव मौर्या पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। और विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular